जमशेदपुर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महीने का 30 हजार कमाने वाले व्यक्ति को भी टैक्स देने के लिए मजबूर किया गया है। यह बजट बेहिसाब मंहगाई का दंश झेल रहे मध्यम वर्गीय परिवारों पर अत्याचार हैं। एक तरफ तो देश में लोगों के पास रोजगार नहीं है जबकि दूसरी तरफ संवेदनहीन सरकार लोगों से कर वसूलने में लगी हुई है,जो निंदनीय हैं। यह बजट देश का बजट नहीं है। इसमें मध्यम वर्गीय परिवारों, गरीबों और वंचितों के हितों को दरकिनार किया गया है। चुनावी उद्देश्य की मंशा से बनाए गए इस बजट को जनता नकारती है। बजट में महिलाओं को किनारे रखने के साथ साथ युवाओं के अरमानों पर पानी फेर दिया है। यह किसानों, मजदूरों और कामगारों के हक और अधिकार को रौंदने वाला बजट हैं।





