पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। 35 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया गया। 25 नवंबर को 35 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सभी बल कार्मिकों ने दौड़ लगाकर झंडा दिवस मनाया।
राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह समापन पर टिकटों का वितरण किया गया।यह सप्ताह 19 नवम्बर को राष्ट्रीय एकता दिवस से शुरू होकर 25 नवम्बर झंडा दिवस को ख़त्म होता है। यह पर्व हमारे देश के विभिन्न जातियों,धर्मों और सम्प्रदायों को एक साथ लाने का कार्य करता है क्योंकि हम एक-दूसरे से भिन्न होकर भी एक ही हैं और हमारी असली पहचान राष्ट्रीयता यानि कि हमारा भारतीय होना है।
मौके पर स्थानीय नागरिक और 35 वीं वाहिनी ससीब के कार्मिकों ने एक साथ मिलकर शांति एवं सद्भाव का सन्देश दिया।





