पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर पीएलवी के साथ अहम बैठक कर आगामी 8 जून को एमएसीटी से संबंधित विशेष लोक अदालत और 29 जून को भूमि अधिग्रहण, भूमि राजस्व मामले को लेकर विशेष लोक अदालत को लेकर सचिव अजय कुमार गुड़िया ने पीएलवी के साथ अहम बैठक की। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कई दिशा निर्देश पीएलवी को दिया गया।भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसी पीड़ित को मुआवजा यदि नहीं मिला हो तो चिन्हित करने अधिक से अधिक संख्या में वाद को निष्पादन करने हेतु विशेष लोक अदालत को सफल बनाने, लाभ दिलाने को लेकर पीएलवी के साथ चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सचिव अजय कुमार गुड़िया द्वारा दिया गया।साथ ही बाल मजदूरी, नशाखोरी, बाल विवाह पर रोक को लेकर जागरूकता फैलाने को लेकर अहम निर्देश दिया गया। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, मैनुल शेख, पिंकी मंडल, चन्द्र शेखर घोष, अमूल्य रत्न रविदास, खुदु राजवंशी, उत्पल मंडल, विजय राजवंशी समेत नीरज कुमार राउत मौजूद रहे।