लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत हुई है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर और कांग्रेस नेता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर के बाद अब अब्बास की पत्नी उज्मा हैदर की भी मौत हो गई है।उज्मा को बिल्डिंग ढहने के लगभग 17 घंटे बाद बाहर निकाला गया था और गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया था।इससे पहले बेगम हैदर की मौत हो गई थी।रेस्क्यू टीम ने लगभग 15 घंटे के बाद बेगम हैदर को मलबे से बाहर निकाला था और सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था।डॉक्टरों ने बेगम हैदर को बचाने की कोशिश की,लेकिन नहीं बचा पाए।अभी एक और महिला मलबे में दबी हुई है।





मिली जानकारी के अनुसार सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर का परिवार अपार्टमेंट के सबसे ऊपर बने पेंट हाऊस में रहता था।सोमवार शाम अचानक बिल्डिंग ढही तब अब्बास हैदर अपनी पत्नी और मां के साथ पेंट हाऊस में ही थे।अब्बास हैदर को तो निकाल लिया गया।मगर पत्नी उज्मा और मां बेगम हैदर की तलाश जारी थी।आज बुधवार सुबह लगभग 10 बजे बेगम हैदर को बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बेगम हैदर की हालत गंभीर बनी हुई थी।बेगम हैदर का तुरंत इलाज शुरू हुआ,लेकिन जिंदगी की जंग हार गईं।न जा सकी। बुधवार 12,20 बजे अब्बास हैदर की पत्नी उज्मा को मलबे से बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।





मंगलवार शाम जब अलाया अपार्टमेंट ढहा तो उस समय पड़ोस में रहने वाले नावेद अहमद सड़क पर ही घूम रहे थे। उनके सामने ही अचानक पूरा अपार्टमेंट तेज आवाज के साथ ढह गया।नावेद अहमद के मुताबिक 20 सेंकड में अपार्टमेंट ढह गया। 20 सेंकड की आवाज के बाद देखा तो पूरा अपार्टमेंट गिर गया।पुलिस को फोन किया और अपार्टमेंट के पेंट हाउस में रहने वाले हैदर परिवार को मैंने ही सूचित किया था, जिसके बाद प्रशासन के लोगों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।