लखनऊ।तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है।इतना सामर्थ्य होने के बावजूद यूपी के साथ कुछ बातें जुड़ गई थीं।लोग कहते थे यूपी का विकास होना मुश्किल है, लोग कहते थे यहां कानून व्यवस्था सुधरना नामुमकिन है,यूपी बीमारू राज्य कहलाता था,यहां आए दिन हजारों करोड़ के घोटाले होते थे।हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 सालों में ही यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित की है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है,यूपी को सुशासन और गुड गवर्नेंस से पहचाना जा रहा है,यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए है।अब यहां वेल्थ क्रिएटर्स के लिए नए अवसर बन रहे हैं। पीएम ने कहा कि बीते कुछ सालों में आधुनिक इंफ्रा, यूपी के इस इंफ्रा की जो पहल है, उसके परिणाम नजर आ रहे हैं।बिजली से कनेक्टिविटी तक हर क्षेत्र में सुधार आया है।
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी इकलौता ऐसा राज्य होगा, जहां 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे।आज यूपी एक आशा, एक उम्मीद बन चुका है।महामारी और वॉर के बाहर निकलकर भारत फास्टेस्ट ग्रोथ इकोनॉमी कैसे बना है। पीएम ने कहा कि दुनिया के लोग जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था ऐसे ही तेजी से आगे बढ़ती रहेगी,आखिर ऐसा क्या हुआ कि वैश्विक संकट के इस दौर में भारत ने रिकवरी भी तेजी से की।इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है भारत का खुद पर बढ़ता भरोसा।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तरह आज यूपी में एस्पिरेसन सोसायटी आपका इंतजार कर रही है,आज भारत में सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रा पर जो काम हुआ, उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। पीएम ने कहा कि इस वजह से आज यहां समाज सोशली एंड फाइनेंसली बहुत अधिक इन्क्लूजी हो चुका है।भारत अब सीरियस हो रहा है और सरकारी प्रक्रिया भी सरल हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।बहुत बड़े वर्ग की बेसिक जरूरतों को पूरा कर लिया है।इसलिए एक लेवल ऊपर की सोचने लगा है। पीएम ने कहा कि यही भारत पर भरोसे का सबसे बड़ा कारण है।हमारे बजट में यही कमिटमेंट साफ-साफ दिखेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल पेश हुए बजट में 35 हजार करोड़ रुपए सिर्फ एनर्जी के लिए रखे हैं। पीएम ने कहा कि ये दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है,मिशन ग्रीन हाईड्रोजन। हमारे इसी इरादे को बुलंद करता है। बजट में इससे जुड़ा पूरा ईको सिस्टम विकसित करने के लिए अनेक कदम उठाए गए।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में एक और नया अभियान मिलेट्स को लेकर शुरू हुआ है।उसकी कई वैराइटी हैं।विश्व बाजार में पहचान के लिए हमने मोटे अनाज को नया नाम दिया है श्री अन्न. ये श्री अन्न, जिसमें न्यूट्रेशन वैल्यूज अधिक है। पीएम ने कहा कि ये सुपरफूड है।श्रीफल की तरह इसका भी महात्म्य बनने वाला है।दुनिया इस वर्ष को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में भी मना रही है। एक ओर हम किसानों को मोटिवेट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट का विस्तार कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में गंगा किनारे दोनों तरफ 5 किलोमीटर क्षेत्र में नैचुरल फार्मिंग शुरू हो गई है।इस बजट में हमने किसानों की मदद के लिए 10 हजार बायो इंफो रिसर्च सेंटर बनाने की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि इसमें प्राइवेट कारोबारियों के लिए इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं हैं।यूपी में डेयरी, फिशरीज, फूड सेक्टर में अनेक संभावनाएं हैं।फल और सब्जियों को लेकर डायवर्सिटीज हैं। पीएम ने कहा कि अभी भी प्राइवेट हिस्सेदारी बहुत सीमित है।फूड प्रोसेसिंग के लिए पीएलआई स्कीम लेकर आए हैं।इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए। सरकार का प्रयास है कि छोटे एग्री इंफ्रा फंड का उपयोग करें।
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा और दूसरी तरफ संभावनाओं से भरा उत्तर प्रदेश, इससे बेहतर साझेदारी हो ही नहीं सकती। भारत की समृद्घि में दुनिया की समृद्घि निहित है। पीएम ने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि समय को गंवाना नहीं चाहिए।भारत की समृद्धि में दुनिया की समृद्धि निहित है।भारत के उज्जवल भविष्य में दुनिया के उज्जवल भविष्य की गारंटी पड़ी है। पीएम ने कहा कि समृद्धि की इस यात्रा में आपकी भागेदारी बहुत महत्वपूर्ण है।ये निवेश सबके लिए शुभ हो, मंगल हो, इसी कामना के साथ इन्वेस्ट के लिए आगे आए इन्वेस्टर्स को शुभकमनाएं देता हूं।





