पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू।विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अंजू सिंह ने सोमवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।अंजू सिंह ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। अंजू सिंह ने कहा कि विश्रामपुर में परिवर्तन की बयार बह रही है। अबकी बार सपा को जनसमर्थन मिल रहा है। सभी मतदाता मतदान कर उन्हें जिताने के लिए आगे आने लगे हैं।
सपा प्रत्याशी अंजू सिंह ने कहा कि जब वह जीत कर आएंगी, तो क्षेत्र के जनता के विकास एवं उनके स्वावलंबन हेतु वृहत रूप से कार्य किया जाएगा। अंजू सिंह ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोग कृषि पर अपना जीवन-बसर कर रहे हैं। कृषि में तकनीकी विकास किया जाएगा। तकनीक आधारित खेती से किसानों की आय बढ़ेगी और वह समयबद्ध तरीके से खेती कर सकेंगे।
अंजू सिंह ने कहा कि सिंचाई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम होगा। इससे किसानों के खेत को पानी मिल सकेगा और वह अनाज का अधिक उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे।विश्रामपुर क्षेत्र के युवाओं में जो बेरोजगारी का आलम है उसे भी दूर किया जायेगा। युवाओं को रोजगार दिलाने से लेकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के दिशा में कार्य किया जाएगा।
अंजू सिंह ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के शंखा,टोना, निमिया,लड़ंगाहा,विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र सहित अन्य कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।जनसंंपर्क अभियान में सपा के कई नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





