प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मानसिंहडीह गांव में गुरुवार की देर शाम को विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने के बाद परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान घटना के दो दिन बीतने के बाद भी परिजनों का दाह संस्कार नही किया। शनिवार को मृतका के मायके वालों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण जमा हुए और हत्यारों की गिरफ्तारी होने के बाद ही मृतका का अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस दौरान परिजनों ने मृतका के शव को बर्फ में रखकर प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तारी की मांग करते रहे।





मौके पर मृतका के मायके वालों ने कहा कि दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या की गई है।उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।





इधर मृतका के परिजनों के आक्रोश को देखते हुए बेंगाबाद पुलिस द्वारा मृतका के पति सुरेन्द्र रजक व दादा ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसके बाद देर शाम को मृतका के परिजन मृतका के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जूट गए।





बता दें कि गुरुवार की देर शाम विवाहिता का शव पंखे से झुलता हुआ मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने सुसराल वालों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोन लगाया। परिजनों ने बेंगाबाद थाना में बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन देते हुए दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जांच मे जुट गई थी।





घटना के संबंध में मृतका के पिता चेतलाल रजक ने बताया कि उनकी पुत्री अनीता देवी की शादी बीते दो वर्ष पूर्व मानसिंहडीह निवासी सुरेंद्र रजक के साथ हुई थी। कुछ समय बीतने के बाद उसके ससुराल वालों के द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसमें डेढ़ लाख रुपये नगद व एक मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। बताया कि 2 तारीख को फोन से सूचना मिली कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है, जब वह अपनी बेटी के घर पहुंचे तो वहां पहुंचने से पूर्व ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था।जिसपर परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था।