प्रतिनिधि,चतरा।शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सिमरिया प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो में जिला ओलंपिक एसोसिएशन चतरा के निर्देशानुसार हॉकी मैच का आयोजन विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं के बीच दल वार किया गया।
इस मौके पर हुरनाली पंचायत के मुखिया पूरन राम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया । विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत मधुर स्वागत गीत गाकर किया गया।फाइनल मैच में बालक वर्ग के लाल दल ने पीला दल को प्लांटी शूटआउट में 5-4 से विजय दिलाई। वही बालिका वर्ग के फाइनल में हरा दल की बच्चियों ने 2-1 से नीला दल को पराजित किया। हरा दल की ओर से सुषमा एवं मधु के द्वारा एक एक गोल किया गया जबकि लीला दल के ओर से रिया कुमारी द्वारा एक गोल किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुखिया पूरन राम ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी हॉकी का खेल करवाया जा रहा है और उम्मीद है कि इस क्षेत्र के बच्चे हॉकी खेल में जरूर अपना नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अपार खुशी हो रही है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर पर हमारे विद्यालय में हॉकी प्रतियोगिता हो रही है।खेल के क्षेत्र में हमारे विद्यालय के बच्चे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक भी अपना खेल का प्रतिभा दिखा रहे है।मैं सभी बच्चों एवं शारीरिक शिक्षक श्री अबोध राम को हार्दिक धन्यवाद देता हूं एवं आशा करता हूं कि इसी तरह का आगे भी मेहनत करते रहे एवं विद्यालय का नाम रोशन करते रहे।हॉकी प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में शारीरिक शिक्षक अबोध राम के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग काफी सराहनीय रहा।





