प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जीरो टू सक्सेस एकेडमी द्वारा हंटरगंज स्थित रामनारायण मेमोरियल कॉलेज स्थित स्टेडियम में एथेलटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।





मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला खेल अधिकारी तुषार राय, ओलंपिक संघ के जिला सचिव राकेश सिंह, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह उपस्थित हुए।





कार्यक्रम का आयोजन जीरो टू सक्सेस एकेडमी के संस्थापक दीपक सिंह एवं शारीरिक शिक्षक विकाश कुमार, प्रियंक सिंह, चंद्रशेखर सिंह, महादेव महतो के द्वारा कराया गया,जिसमें 16 सौ मीटर में प्रथम विजेता अवधेश कुमार, द्वितीय रविरंजन, तृतीय नीतिश कुमार एवं रिले मे प्रथम विपुल सिंह की टीम, द्वितीय रविरंजन की टीम,तृतीय विवेक सिंह की टीम विजेता हुई।





बालिका टीम लॉग जंप में प्रथम स्थान मुस्कान कुमारी, द्वितीय रोजी प्रवीन, तृतीय स्थान मोनिका कुमारी तथा बालक टीम लॉग जंप मे प्रथम विवेक कुमार, द्वितिय निखिल सिंह, तृतीय स्थान आयुष्मान सिंह को मिला। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथि द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत किया गया ।