प्रतिनिधि,सिमडेगा। उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक किया गया, जिसमें जिला मुख्यालय के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में 21 जून को प्रातः 6:30 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बारिश की स्थिति में नगर भवन विकल्प के रूप में रखा गया है। सभी स्कूल के छात्र छात्राएं यूनिफॉर्म में 21 जून को योग करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून 2023 के अवसर पर जिले के सभी स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल, सरकारी कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी, चिकित्सक, एवं पारामेडिकल स्टाफ योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के अवसर पर जिला मुख्यालय में होने वाले योग कार्यक्रम में एएनएम स्कूल की 60 छात्राएं, नेहरू युवा केंद्र से 5, पतंजलि से 10 लोग और जेएसएलपीएस से 20 लोग एवं जिला स्तर के स्कूल से 20 छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में योग कार्यक्रम आयोजन करने के लिये जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सिमडेगा को सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को पत्र निर्गत हेतु निर्देश दिया गया। जिले के सभी महाविद्यालय, प्रखंड एवं पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, जिला, प्रखंड, पंचायतों में कार्यरत सभी सरकारी संस्थानों के प्रमुख, सभी कोटि के विद्यालय के शिक्षक, छात्र छात्राएं उल्लास पूर्वक योग करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला अध्यक्ष पतंजलि योग समिति के द्वारा कार्यक्रम हेतु योग प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी एवं योग दिवस के लिए आम जनता को योग अभ्यास करने के लिये कहा गया और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु कहा गया है।साथ ही इस संदभ किसी तरह की जानकारी हेतु जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी से मोबाइल नंबर 06200902860 से संपर्क किया जा सकता है ।





