मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सुरक्षा एजेंसियों को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को एक बेहद खतरनाक धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इस सनसनीखेज ईमेल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ जैसी बड़ी हस्तियों को भी निशाना बनाया गया है। ईमेल मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
ईमेल में किन-किन बड़ी वारदातों की दी गई धमकी?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल 23 अक्टूबर को सुबह 11:31 बजे भेजा गया था। इसमें कई जगहों पर सिलसिलेवार हमलों की बात कही गई है:
- मेयर कार्यालय: मुंबई मेयर कार्यालय में रात 3:11 बजे धमाका करने की धमकी दी गई है।
- महानायक अमिताभ बच्चन: ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रतिष्ठित बंगले को निशाना बनाने की बात कही गई है।
- दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट: आगामी 27 नवंबर, 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की धमकी दी गई है।
- स्कूलों पर ग्रेनेड हमला: ईमेल के अनुसार, 31 अक्टूबर को एक स्कूल में ग्रेनेड से हमला करने की बात भी लिखी गई है।
इसके अलावा, इस धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और अधिक बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा संदेश, "यौन अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करे पुलिस"
पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और अन्य खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं और इस ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) व भेजने वाले की तलाश में जुट गई हैं।
डीसीपी मनीष कलवानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत संबंधित स्थानों पर गहन छानबीन और तलाशी अभियान चलाया, हालांकि जांच के दौरान अभी तक कुछ भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर दादर क्षेत्र के स्कूलों को भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है, जिसके बाद वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#MumbaiThreat #RituTawde #AmitabhBachchan #DiljitDosanjh #MumbaiPolice #BombThreat #MahalaxmiRaceCourse #BreakingNews #MumbaiNews





