प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत अंबाजीत सुकुलखपिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार बीएसएफ कान्स्टेबल पद से अपनी सेवाएं पूरी कर सेवानिवृत्त हुए।





इस मौके पर बीएसएफ कार्यालय हजारीबाग में उनके साथियों के द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन कर विदाई किया गया। और उनके द्वारा देश सेवा का कार्यकाल पुरी करने को लेकर बधाई दी गई। साथ ही, भविष्य में आगे सामाज में नेक कार्यों को करते हुए स्वस्थ जीवन की कामना किया गया।





बताते चलें कि अंबाजीत सुकुलखपिया निवासी चंदन कुमार 20 जनवरी 2002 को बीएसएफ में ज्वाइनिंग किए थे और 31 जनवरी 2023 को बीएसएफ कान्स्टेबल पद से सेवानिवृत हुए। चंदन कुमार को अपने गांव शुकुलखफिया आने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।