प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। इटखोरी करनी रोड के उत्सव होटल में मंगलवार को अंबेडकर जयंती समारोह समिति की बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता बाल गोविंद राम ने किया। बैठक में अंबेडकर जयंती स्वागत समिति का गठन किया गया,जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में बाल गोविंद राम, अमित सिंह, डॉक्टर दुलार हजाम, मुजाहिर हुसैन, राम सुरेश रविदास, भीमलाल पासवान, मुंशी रविदास और झनकु राम को चयन किया गया। अध्यक्ष के तौर पर ईश्वर रविदास, उपाध्यक्ष अशोक रविदास, सचिव राकेश कुमार दास, उप सचिव जयकुमार दास, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार दास, उप कोषाध्यक्ष अजय पासवान और मीडिया प्रभारी संतोष कुमार दास को बनाया गया। इसके अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति की भी गठन की गई है। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 28 अप्रैल को इटखोरी में धूमधाम के साथ अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित रहेंगे।





इस मौके पर राम सुरेश रविदास,बाल गोविंद राम,मुंशी रविदास,संजय रविदास,मुकेश रविदास,ईश्वर रविदास, भीमलाल पासवान, रंजीत कुमार दास गौतम,रवि हेमराज,संदीप कुमार दास,महेश रविदास,संजय दास,बैठक में बड़ी संख्या में अंबेडकर जयंती समारोह समिति के लोग उपस्थित थे।