पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत श्रीकुंड स्थित मिल्लत हाईस्कूल मैदान में पाकुड़ के पूर्व विधायक अखिल अख्तर के नेतृत्व में पाकुड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आज सुबह 10 बजे से किया जाएगा,जिसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।





यह जानकारी मीडिया प्रतिनिधि फाराेग अहसान ने दी। उन्होंने कहा कि पाकुड़ विधानसभा के दोनों प्रखंड बरहरवा एवं पाकुड़ सदर से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।वहीं पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने रविवार को श्रीकुंड मिल्लत हाईस्कूल मैदान पहुंचकर पाकुड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल और मंच का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।





अकिल अख्तर ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर है।अकिल ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सम्मेलन पार्टी की एकता और समर्पण का प्रतीक बनेगा।





इस अवसर पर अकिल अख्तर ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी, जो आम जनजीवन को प्रभावित करते हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हर घर तक पहुंचना है और लोगों के मुद्दों को सुनना है। इस सम्मेलन में हम अपनी योजनाओं को साझा करेंगे और जनता के साथ संवाद करेंगे।





आयोजन कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गंभीरता दिखाई और कहा कि सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाएगा।अकिल अख्तर ने विश्वास जताया कि इस सम्मेलन से पार्टी को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह जागृत होगा। कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।





इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अंसार अली उर्फ मिंटू,जोन अध्यक्ष अबुल कलाम,जोन प्रभारी सरफराज अहमद,करीम शेख,अशोक घोष,अनिकुल शेख,मोफिजुल शेख सहित आयोजन कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।