प्रतिनिधि,साहिबगंज।तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर नया टोला में अपराधियों द्वारा एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है।डकैत लाखों की नगदी समेत लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।





दरअसल महाराजपुर नया टोला के पॉस इलाके में रविवार की देर रात एक घर में डकैती की वारदात हुई। उस वक्त घर पर गृहस्वामी की बेटी अकेली थी।मौका पाकर घर के अंदर दाखिल हुए आधा दर्जन सशस्त्र डकैतों ने अकेली लड़की को बंधक बना लिया और रोहित महतो के घर में इस डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान डकैतों ने लड़की को बेरहमी से पीटा भी। करीब आधे घंटे चले इस घटनाक्रम के बाद सभी आरोपित घर से नगद रकम और जेवर समेट कर भाग निकले। भागने के क्रम में दो अपराधी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।





तालझारी थाना क्षेत्र के नया टोला में यह घटना हुई। गृहस्वामी रोहित महतो इस दौरान कहीं बाहर गए हुए थे। उनकी बेटी घर पर अकेली थीं। इसी बीच सभी आरोपित मौका पाकर घर के अंदर दाखिल हो गए। लड़की के विरोध करने पर उन्होंने उनकी पिटाई की और फिर हाथों को बांध दिया। इसके बाद घर में रखे गहने, कीमती सामान और मोटी नगद रकम लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना के बाद राजमहल थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन सोमवार को तालझारी थाना पहुंचे।





पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि आरोपितों को खोजने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पांच लाख रुपए की चोरी हुई है और लाखों के जेवरात भी लूटे गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में स्थानीय ग्रामीण अमित कुमार और बालापोखर निवासी दीनदयाल मंडल शामिल हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सुरक्षित माने जाने वाली इस कालोनी में इस तरह की घटना से लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।