प्रतिनिधि,सिमडेगा। कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया गांव में आयोजित पांच दिवसीय रामनवमी मेला उत्सव अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम में गुरुवार को झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का शामिल हुए। मौके पर नवयुवक संघ की ओर से उन्हें अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने वहां पर आयोजित कार्यक्रम में माथा टेकते हुए क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान उन्होंने आयोजित कीर्तन में शामिल होकर हरे राम हरे कृष्ण के धुन पर कीर्तन करते हुए नजर आए। इधर गुरुवार को झांकी एवं मेला का आयोजन किया गया।जहां पर दूर-दूर से मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। झांकी में मां काली हनुमान सहित अलग-अलग देवी-देवताओं का वेशभूषा में उपस्थित कलाकारों ने सभी लोगों को अपनी कला का प्रस्तुति करते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में लोगों को संदेश एक्का ने कहा कि धर्म-कर्म में कभी भी इंसान को पीछे हटने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि धर्म से ही लोगों का अस्तित्व है और धर्म के साथ-साथ कर्म को भी करना है।
इस मौके पर आयोजन समिति के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां पर यह कार्यक्रम आयोजन किया गया है जहां पर लगातार प्रत्येक दिन दूर दूर से लोग यहां पर शामिल हो रहे हैं।वहीं उन्होंने कहा कि लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए इसमें झारखंड पार्टी जाति धर्म से उठकर सहयोग करेगी।





