हज़ारीबाग़।विष्णुगढ़ के कोनार डैम में आयोजित आजसू के राज्यस्तरीय महिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाए बिना झारखंड का समुचित विकास नहीं हो सकता। पार्टी का उद्देश्य पंचायत, प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक नेतृत्वकर्ता महिलाओं को लाना है। मार्च में रांची में केन्द्रीय महिला महाधिवेशन के पूर्व एक लाख पदेन लीडर तैयार करना है। इसमें 50 फीसदी महिलाएं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के राज में अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं होता। सरकार बालू, पत्थर, कोयला समेत राज्य के खनिजों को लूटने में लगी है।





पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकना है और प्रदेश में सुदेश महतो के नेतृत्व में समृद्ध प्रदेश बनाना है। गोमियां विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि एक हजार दिन में एक हजार करोड़ का खनन घोटाला उजागर हुआ। अधिवेशन को मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ0 देवशरण भगत, हजारीबाग जिलाध्यक्ष सुहानी एक्का, संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, डुमरी विस प्रभारी यशोदा देवी, लोहरदगा विस प्रभारी नीरू शांति भगत, रांची जिप उपाध्यक्ष वीणा देवी, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी, केन्द्रीय महिला उपाध्यक्ष पार्वती देवी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।