प्रतिनिधि,बिगहा,चौपारण। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा बिगहा मैं नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के निमित्त रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कलश यात्रा के इस पावन अवसर पर बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला एवं चौपारण भाग 2 के जिला परिषद सदस्य रवि शंकर अकेला सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मंदिर निर्माण एवं यज्ञ समिति के सदस्यों के द्वारा श्री अकेला को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। विधायक उमाशंकर अकेला ने कलश देकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी, चौपारण भाग 1 के जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक सहित कई पंचायत के मुखिया एवं समिति सदस्य कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।





