प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 74वें गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया।संगठन के संस्थापक वरुण कुमार, जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव समेत संस्थान के सभी सदस्य व परिजन उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद संगठन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने देश के शहीदों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे ने आजादी का महत्व समझाते हुए वीरों के बलिदान को याद किया। साथ ही शहर के समस्त सैनिक परिवारों एवं नागरिकों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं भी दी। साथ ही आह्वान किया कि परिषद समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
इस मौके पर जितेन्द्र कुमार सिंह, अवधेश कुमार, राजीव कुमार, सत्य प्रकाश, उमेश कुमार सिंह, सुखविंदर सिंह, बिरजू, जयसवाल, धीरज, केएम सिंह, उमेश शर्मा, राजेश पांडे, एसके सिंह, दयानंद सिंह, हरि, आमोद, अनिल सिन्हा समेत अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।





