विशेष संवाददाता,रांची। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की रांची विश्वविद्यालय इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आरयू के कुलपति डॉ.अजीत कुमार सिन्हा से मिलकर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में 2008 बैच के प्राध्यापकों का पीएचडी इंक्रीमेंट देने, प्रोन्नति शीघ्र देने, पुराने पेंशन को बहाल करने, सभी प्राध्यापकों का स्वास्थ्य बीमा कराने और छुट्टी में हुई कटौती को वापस लेने की मांग की गई।





प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को बताया कि प्रोन्नति हेतु कई विषयों में स्क्रूटनी नहीं हो पाया है, जिसके कारण उनका आवेदन जेपीएससी को नहीं भेजा गया है,जिसके कारण प्राध्यापकों में आक्रोश है।ज्ञात है कि हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, बंग्ला, मनोविज्ञान सहित कई विषयों के प्राध्यापकों का प्रोन्नति का आवेदन लंबित है।





शैक्षिक महासंघ ने कुलपति से आग्रह किया है कि उनकी समस्याओं पर आपके स्तर पर उचित कार्यवाही करें और प्राध्यापकों को न्याय दें।कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने प्रतिनिधि मंडल के उपस्थित में उच्च शिक्षा के अधिकारियों से बात कर पीएचडी इन्क्रीमेंट में होने वाले अड़चनों को अविलंब दूर कर शीघ्र विश्वविद्यालय को भेजने के लिए कहा। कुलपति ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जो भी समस्या आपलोगों द्वारा उठाया गया है इसके समाधान हेतु सकारात्मक पहल कर परिणाम मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रोन्नति वाले आवेदन (जिसका स्क्रूटिनी नही हुआ है) एक सप्ताह के अंदर जेपीएससी को भेज दिया जाएगा। कुलपति के आश्वासन से महासंघ के प्रतिनिधि मंडल आशान्वित महसूस किए।





प्रतिनिधिमंडल में एबीआरएसएम के प्रदेश महामंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार, प्रान्त महिला प्रमुख डॉ.सुनीता कुमारी गुप्ता, महासंघ के विश्वविद्यालय के पदाधिकारी क्रमशः डॉ.स्मृति सिंह, डॉ.धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ.शशि शेखर दास, डॉ.बैद्यनाथ कुमार और डॉ.रीता कुमारी शामिल रहें।