रांची।झारखंड की राजधानी रांची मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट में अजीब कारनामा हुआ।फ्लाइट के वॉशरुम में एक लड़की सिगरेट का कश लगाती हुई पकड़ी गई।पकड़े जाने पर लड़की ने जो बात बताई उससे विमान कर्मी हैरान रह गए।लड़की जमशेदपुर की रहने वाली है।
आरोप है कि लड़की फ्लाइट के वॉशरुम में सिगरेट का कश लगा रही थी और क्रु मेंबर ने उसे पकड़ा।लड़की का नाम ऐश्वर्या राय बताया जा रहा है।आरोपी लड़की ऐश्वर्या का दावा है कि वह मुंबई में शाहरुख खान से मिलने गई थीवहीं से वापस रांची लौट रही थी।बरहाल पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।माचिस जैसी ज्वलनशील चीजें फ्लाइट में प्रतिबंधित है।
फ्लाइट में यात्रा करने वाली ऐश्वर्या ने खुद को ब्लॉगर बताया। ऐश्वर्या ने दावा किया है कि उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा था।इसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी। हालांकि, उसकी मुलाकात शाहरुख खान से हो सकी या नहीं, इस मसले पर उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया।





