झांसी।बुंदेलखंड के झांसी जिले के पूंछ कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां एक घर में पिछले 20 दिन से एक नागिन ने डेरा जमा रखा है। ना तो नागिन घर के बाहर जा रही है और ना ही घर वाले उसे भगा रहे हैं और तो और 20 दिन से उसे दूध भी पिला रहे हैं।नागिन भी कभी घर के एक कमरे में बैठ जाती है तो कभी दूसरे कमरे में जाकर बैठ जाती है। नागिन घर के किसी सदस्य को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा रही है।घर के सदस्य भी बेखौफ होकर उसका ख्याल रख रहे हैं।





अमर सिंह के घर के एक कमरे में लगभग 20 दिन पहले इस नागिन को देखा गया था।अमर सिंह और इनके परिवार वालों ने सोचा कि कुछ दिनों बाद नागिन चली जाएगी,लेकिन नागिन घर से बाहर नहीं गई।अमर सिंह ने नागिन के सामने एक कटोरी में दूध रख दिया।नागिन ने दूध पिया और घर के ही दूसरे कमरे में जाकर डेरा जमा लिया।





घर की सदस्य सुमन ने कहा कि 20 दिन पहले अचानक यह नागिन घर में आ गई।शुरुआत में एक बार भगाने की कोशिश की गई,लेकिन नागिन वहां से नहीं हिली।इसके बाद घर के लोगों ने उसका ख्याल रखना शुरू कर दिया।घर के किसी भी सदस्य या पालतू जानवर को अभी तक नहीं काटा है। बच्चे भी निश्चित होकर घर में खेलते रहते हैं।