घाटशिला।गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा के पास ब्लैक डंपिंग यार्ड के समीप धर्म कांटा स्थित एनएच 18 फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया।इससे घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।





घटना की सूचना मिलते ही गालूडीह थाना प्रभारी रोशन खाका घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया।





इधर पुलिस अज्ञात वाहन की खोज कर रही है।दोनों मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र के अनुसार दोनों की पहचान घाटशिला थाना क्षेत्र के कसीदा निवासी बताया जा रहा है।एक का नाम विकास गोराई तथा दूसरे का नाम पिंटू टूडू है।यह पहचान नहीं हो पाई है कि दोनों में कौन विकास है, कौन पिंटू है।घटना मंगलवार की रात लगभग 1 बजे की है।