वरीय संवाददाता,रांची। राजधानी में कुरान मजीद को मुकम्मल याद करने वाले हाफिज को पगड़ी बांधकर उपाधि दी गई। रांची में हुए जलसा दस्तारबंदी कार्यक्रम में हाफिज अनस बिन नौशाद को चतरा के हजरत मुफ्ती जनाब नजरे तौहीद ने पगड़ी बांधकर हाफिज की उपाधि से नवाजा।इसके अलावा 20 और हाफिज को चतरा के हजरत साहब ने अपने हाथों से पगड़ी और कुरान शरीफ के साथ तस्बीह देकर सम्मानित किया।
लोक सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद नौशाद खान ने कहा कि बहुत खुशी है कि मेरा सुपुत्र अनस बिन नौशाद हाफिज उल कुरान हो गया और इसके लिए हजरत साहब ने अपने हाथों से सम्मानित किया।अनस बिन नौशाद को यह उपाधि मिलने पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने बधाइयां दी।





