प्रतिनिधि,चतरा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनिया मोड़ के समीप चतरा की ओर आ रही एक कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक समेत कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए 108 एंबुलेंस बुलाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से दो घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। चालक की स्थिति सामान्य बताई जाती है।चालक का इलाज सदर अस्पताल चतरा में किया जा रहा है।चालक राजेश राम ने बताया कि सभी लोग इटखोरी की ओर से चतरा आ रहे थे।एक साइकिल सवार को बचाने में कार पेड़ से जा टकराई।





बताते चलें कि कार में सवार होम्योपैथी डॉक्टर नवेंदु शंकर पिता गिरजा शंकर प्रसाद (उम्र 63 वर्ष) का पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं शलेश कुमार पिता अर्जुन प्रसाद को भी गंभीर चोट आई है। साथ ही चालक राजेश राम पिता मुरली राम को हल्की फुल्की चोट है,जिनका इलाज सदर अस्पताल चतरा में किया जा रहा है।तीनों हजारीबाग जिला के रहने वाले हैं।