धनबाद।झारखंड के धनबाद में इन दिनों रेलवे और नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है।इस अभियान के तहत निगम प्रशासन बुलडोजर चलाकर अवैध दुकानों, घरों को ध्वस्त कर रहा है।इसी क्रम में रेलवे प्रशासन रेलवे जमीन पर रह रहे लोगों के घरो पर नोटिस चस्पा करने के साथ मंदिरों में भी नोटिस चस्पा कर रहा है।रेलवे ने हनुमान जी को भी मंदिर खाली करने का नोटिस थमा दिया है।पूर्वी सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार शाम को मंदिर के बाहर ये नोटिस चस्पा किया है।
नोटिस में हनुमानजी का नाम लिखा है।इसमें लिखा है कि आपका मंदिर रेलवे की जमीन पर है।जो अवैध कब्जा किया गया है।नोटिस मिलने के 10 दिन के अंदर मंदिर हटा लें और जमीन खाली कर दें। नहीं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





