प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में नावाडीह के ग्रामीणों के द्वारा बगोदर में लाठी मार्च निकाला गया।साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बताया गया कि नावाडीह के धनेश्वर महतो हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लाठी मार्च निकाला। नावाडीह के धनेश्वर महतो अपने सहिया के यहां होली होली के दिन गया हुआ था,लेकिन उसी रात उनका शव सुबह पाया गया।





परमेश्वर महतो ने कहा कि हत्या के 1 माह बीतने वाले हैं, लेकिन अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि धनेश्वर महतो के परिजनों के द्वारा बगोदर थाने में घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। मगर अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं के हाथ में लाठी हैं और अब वे चुप नहीं बैठेंगी। जब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है, आंदोलन और तेज किया जाएगा।





प्रमेश्वर महतो ने कहा कि 2 दिन पूर्व जमुनिया नदी के किनारे बराएं के बाराघाट निवासी अनिल यादव का भी शव संदिग्ध हालत में मिला था,लेकिन यह मामला भी पुलिस की नजर में ठंडे बस्ते में चल गया है। कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर सभी ग्रामीणों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।कार्यक्रम में संदीप जयसवाल, पवन महतो, पूर्व जिला परिषद सरिता महतो, पूर्व प्रमुख मुस्ताक अंसारी कोलेश्वर महतो पूरण कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।