अर्थव्यवस्था मजबूत करने में सीए की भूमिका महत्वपूर्ण:सीपी राधाकृष्णन
द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची चैप्टर का वार्षिक समारोह आयोजित
वरीय संवाददाता,रांची।राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड में द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएमए) की रांची चैप्टर द्वारा काॅस्ट एकाउंटेंट्स द फोर्स बिहाइन्ड इंडियाज इमरजेंस ऐज थर्ड लार्जेस्ट इकोनामी विषयक सेमिनार सह वार्षिक सामारोह-2024 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसका लक्ष्य विकसित भारत हासिल करना है।वर्तमान में हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसके 90 हजार सदस्य हैं और 5 लाख विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों पर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की अहम जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सीए का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन हम नीचे से दूसरे पायदान पर है। झारखंड राज्य के आर्थिक विकास के लिए हमारे सीए गंभीरतापूर्वक चर्चा करें।
राज्यपाल ने कहा कि जीएसटी के सफल कार्यान्वयन में भी सीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सीए का क्षेत्र व्यापक है। कर संग्रह में उनकी भूमिका अहम है। प्रसन्नता का विषय है हमारे देश में करदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
समारोह के सफल आयोजन में द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सीएमए विभूति भूषण नायक, आईसीएआई रांची चैप्टर के चेयरमैन सीएम ए मिथिलेश कुमार प्रसाद, प्रभाष मिश्रा, गौसनर कॉलेज की प्राचार्या सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
तकनीकी सत्र में रोल ऑफ सीएमए इन इन्वेंटरी वैल्यूएशन के मुख्य वक्ता सीएमए नवनीत कुमार जैन और अध्यक्षता सीएमए विद्याधर प्रसाद ने किया। दूसरे तकनीकी सत्र फाइनेंशियल गवर्नेंस अनवेलिंग दी सीएमए रोल इन कोऑपरेटिव ऑडिटिंग के मुख्य वक्ता सीएमए चितरंजन चट्टोपाध्याय ने किया। अध्यक्षता सीएमए एडी वाधवा ने की। तीसरी तकनीकी सत्र सीएमए लीडरशिप इन दी एज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रांसफॉर्मिंग कास्ट डायनॉमिक्स के मुख्य वक्ता सीएमए सुभाषिश चक्रवर्ती ने किया और अध्यक्षता सीएमए संजय कुमार सिंह ने किया।
गोस्सनर कॉलेज के सहयोग से हुए आयोजन के लिए गठित कॉन्फ्रेंस कमेटी के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार प्रसाद,सह अध्यक्ष श्रीकांत, कन्वीनर मीरा प्रसाद, टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष अरुंजय कुमार सिंह, सह अध्यक्ष मीरा प्रसाद, कन्वीनर विवेक कुमार प्रजापति और सदस्यों में अर्पित कुमार सिन्हा, सुप्रीयो मुखर्जी, राजेश विश्वकर्मा, एकता आर्य, दीपक शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
प्रोग्राम कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार प्रसाद, सह अध्यक्ष प्रभास मिश्रा, कन्वीनर श्रीकांत, सदस्य रवि प्रकाश सिंह और डॉ. अजय कुमार थे।सेमिनार के दौरान स्मारिका का लोकार्पण भी किया गया।स्मारिका कमेटी के अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, सह अध्यक्ष कौसर अमान और कन्वीनर हेमंत कौशिक थे।





