पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।अर्पिता महिला मंडल,सीसीएल मुख्यालय के ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्षा प्रीति सिंह के कुशल नेतृत्व में भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना और उनके प्रयासों को सम्मानित करना था।





कार्यक्रम के दौरान अर्पिता महिला मंडल ने उद्यान में जानवरों के लिए एक दिन के भोजन की व्यवस्था भी की। यह पहल जानवरों की बेहतर देखभाल और उनके प्रति जिम्मेदारी के भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।





इस अवसर पर 85 कर्मचारियों को उपहार स्वरूप कैप, तौलिए और भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इसके अलावा उद्यान में साफ सफाई और जानवरों की देखभाल की प्रशंसा करते हुए सभी ने उद्यान प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। बिरसा जैविक उद्यान के कर्मचारियों ने अर्पिता महिला मंडल के इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।





कार्यक्रम में अर्पिता महिला मंडल की सभी सदस्य पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ उपस्थित रहीं। इनमें प्रीति सिंह, रेखा सिन्हा, प्रीति झा, सीमा प्रसाद, ममता शरण, कृष्णा पांडे,अन्नू मलिक, रूबी, नीतू गुप्ता, नीरजा कुमार, सीमा सिंह, संगीता, निर्मला सिंह, नेहा प्रसाद और मंजू सिंह सहित पांच अन्य समिति सदस्य शामिल थीं।





महिला मंडल के सदस्यों ने इस सामाजिक कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने में सहयोग प्रदान करने के लिए भगवान बिरसा जैविक उद्यान के प्रशासन का आभार प्रकट की। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक और आनंददायक रहा।