प्रतिनिधि,चतरा। चतरा के पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा गांव से किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे अपराधी तालिब खान पिता जुबैर खान को अवैध देशी कट्टा व चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
छापामारी टीम का नेतृव प्रतापपुर थाना के पुलिस निरीक्षक लव कुमार कर रहे थे। सूचना के उपरांत टीम गठित कर गजवा चातर नर्सरी के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। जहां से अवैध देशी कट्टा एवं गोली तथा एक चोरी का मोटरसाइकिल के साथ अपराधी तालिब खान को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधी ने अपने बयान में 4 मई को हुए लूट कांड एवं अन्य घटना मे अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। इस संदर्भ मे कांड दर्ज कर लिया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अपराधी के पास से एक गलैमर मोटरसाइकिल न०-जे एच 01 डी-4959,एक 315 बोर का देशी कट्टा,एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस,एक 315 बोर का खोखा,एक स्पार्क कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल एवम अभियुक्त का आधार एंव पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की गई है।छापामारी दल में पुनि लव कुमार, प्रतापपुर थाना एवम थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





