वरीय संवाददाता,रांची।भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने पांचवीं राष्ट्रीय युवा संसद में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली एनएसएस ( राष्ट्रीय सेवा योजना) की स्वयंसेवक व रांची विमेंस कॉलेज बीए राजनीतिक शास्त्र सेमेस्टर छह की छात्रा आइशा फतीमा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।





इस कार्यक्रम की शुरुआत रांची विमेंस कॉलेज कॉलेज से हुई थी। जिसके अंतर्गत आइशा फतीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।इसके बाद आइशा फतीमा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। फिर इन्होंने पांचवीं राष्ट्रीय युवा सांसद कार्यक्रम में झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया। उन्होंने संविधान सदन में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए विकसित भारत पर अपनी बात रखा। इस अवसर पर आइशा फतीमा को लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला एवं युवा मामले के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया।





इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने कहा आइशा फतीमा जैसे कई प्रतिभाशाली छात्राओं की वजह से झारखंड राज्य काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।