लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठगों ने ऑनलाइन फ्राॅड के कई तरीके निकाल रहे हैं।ठगों के इन तरीकों से आम जनता ही नहीं बल्कि सेना के जवान और आईएएस अधिकारी भी नहीं बच पा रहे हैं।हाल ही का मामला सूबे की राजधानी लखनऊ का है।जिसमें नमामि गंगे के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव की ई-मेल आईडी हैक कर साइबर अपराधियों ने न सिर्फ क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी कर डाली बल्कि बिटक्वाइन में रंगदारी भी मांगी। डेढ़ लाख रुपए की खरीदारी विदेशी वेबसाइट से भी की गई,जिसमें डॉलर में भुगतान किया गया।प्रमुख सचिव में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।
क्रेडिट कार्ड से विदेशी मुद्रा में किया ट्रांजेक्शन
नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के मोबाइल फोन पर 21 नवंबर को मेसेज आया कि उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से विदेशी मुद्रा में 49,999 रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है। इस पर उन्होंने ऐप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने का प्रयास किया,लेकिन वह ब्लॉक नहीं हो सका।इस पर उन्होंने बैंक से संपर्क करते हुए कार्ड और खाते को ब्लॉक करवाया।
साइबर क्राइम थाने में दर्ज करायी एफआईआर
इसके अलावा हैकर ने प्रमुख सचिव और उनके परिवार के चार लोगों की जीमेल पर बनी ई-मेल आईडी और क्लाउड डेटा हैक करने का मेल मिला।हैकर ने सभी से बिटक्वाइन में रंगदारी की मांग की।इस पूरे मामले में प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी,रंगदारी और 66सी आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई है।





