रांची।प्रेम प्रकाश अपने राजनीतिक और प्रशासनिक संबंधों से जुड़े सवालों का जवाब देने से कतरा रहे हैं।

शुक्रवार को भी पीपी दिन सुबह 10.15 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे।मीडियाकर्मियों से बचने के लिए पीपी कार से उतरने के बाद दौड़ लगाते हुए ईडी ऑफिस के अंदर घुस ग‌ए‌।ईडी कार्यालय पहुंचने के लिए पीपी ने जिस कार का इस्तेमाल किया वह मेसर्स हर्बल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की बतायी जाती है।शुक्रवार को पीपी से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रही।





शुक्रवार को पीपी के ईडी ऑफिस पहुंचने के बाद कुछ फाइलें लेकर ईडी अधिकारी ऑफिस पहुंचे।इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई।पूछताछ के पहले चरण में उन्होंने अपनी व्यापारिक गतिविधियों और पारिवारिक संपत्तियों से संबंधित सवालों के जवाब दिए। इसके बाद उससे उनके राजनीतिक और प्रशासनिक संबंधों के सिलसिले में पूछताछ शुरू हुई।पहले तो उन्होंने इन सवालों का जवाब देने में कतराते रहे।







आपको बताते चलें कि ईडी ने बुधवार की रात प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के थोड़ी देर बाद पीपी ईडी ऑफिस पहुंचे थे।बुधवार को पीपी से देर रात तक पूछताछ हुई। गुरुवार से पीपी रोज पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस में हाजिर हो रहे हैं।