पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर वर्ष बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है।आईसेक्ट इंटर कॉलेज में भी गुरूवार को हर्षोल्लास से बाल दिवस मनाया गया।इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य और गायन प्रस्तुत किए।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर मुनीष गोविंद ने कहा कि 14 नवंबर का दिन हमारी युवा पीढ़ी के पालन-पोषण और शिक्षित करने के महत्व की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति लगाव से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।
डॉक्टर गोविंद ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व भी बताए। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास को ध्यान में रखते हुए आईसेक्ट इंटर कॉलेज के शिक्षक बच्चों की ताकीद कर रहें हैं।इसका सकारात्मक परिणाम भी आने वाले वर्षों में देखने को मिलेंगे।
आईसेक्ट विश्वविद्यालय के डीन एडमिन डॉक्टर एसआर भी बच्चों से मुखातिब हुए और कहा कि सभी विद्यार्थियों को पंडित नेहरू के बताए पदचिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने पंडित नेहरू के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए बच्चों का विकास जरूरी है।ऐसे में समाज और देश की जिम्मेदारी है कि बच्चों को रहने योग्य बेहतर माहौल और अच्छी शिक्षा दी जाए और इस बात को कहते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है कि आईसेक्ट इंटर कॉलेज इस ओर बेहतर कार्य कर रही है।
बताते चलें कि इस खास मौके पर मुख्य अतिथि आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर मुनीष गोविंद और डीन एडमिन डॉक्टर एसआर के हाथों मौजूद सभी विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए गए।कार्यक्रम में शिक्षक एसएनके उपाध्याय, आशा गुप्ता,विरेंद्र कुमार,अभिमन्यु पांडेय,पूजा भारती, प्रियंका मेहता, डॉक्टर बचनदेव कुमार राय, सुशांत कुमार, संतोष कुमार रविदास, लक्ष्मी कुमारी और अर्जुन राणा के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।





