पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।आईसेक्ट विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस सभागार में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।अंकित के गाए गीत ने खूब सुर्खियां बटोरी।वहीं स्नेहा,पल्लवी, किरण,चंपा,गीतांजलि,सुरभि,पूजा,रचना भारती,रिया, ऋतिक,समीर,मुस्कान,सीमा व आशीष जेर्री के नृत्य पर लोग खूब झूमे।इस बीच प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक भी किया। विद्यार्थियों के ग्रूप डांस ने भी माहौल को खुशनुमा बना दिया।





कार्यक्रम के दौरान प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पजल गेम भी कराए गए।विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर मिस्टर फ्रेशर का ताज सुमन कुमार को मिला। वहीं लवली कुमारी मिस फ्रेशर बनी। गेम प्रतियोगिता में छात्रों में पवन,संदीप और छात्राओं में रचना,अंजलि व लवली को पुरस्कृत किया गया।जबकि रैंप वॉक रिया और दिव्यांशु के नाम रहा।बेस्ट परफॉर्मर्मेंस का अवार्ड सुरभि,गीतांजलि और अंकित ने अपने नाम किये।





इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पीके नायक, कुलसचिव डॉक्टर मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉक्टर एसआर रथ,डीन एकेडमिक डॉक्टर एमके मिश्रा,वोकेशनल निदेशक डॉक्टर विनोद कुमार, कृषि संकायाध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार सहित अन्य के हाथों दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।





कुलसचिव डॉक्टर मुनीष गोविंद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिए नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों से मिलने का मौका मिलता है।उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थियों के बीच आपसी तालमेल बढ़ता है, जो आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव भी जगाता है और सफलता के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आवश्यक है।





कुलपति डॉक्टर पीके नायक ने सभी नए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित परिश्रम की सलाह दी।साथ ही कहा कि कभी भी हमें हतोत्साहित नहीं होना चाहिए,बल्कि हमें अपने अंदर की खामियां समाप्त कर लगातार आगे बढ़ने का प्रयत्न करना चाहिए।





डीन एकेडमिक डॉक्टर एमके मिश्रा ने भी खुशनुमा और सफल जीवन के लिए कई महत्वपूर्ण बातें विद्यार्थियों को बतायी।कृषि संकायाध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार ने सभी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में स्वागत किया और कहा कि मंज़िल उसी को मिलती है, जिसके सपनों में जान होती है। इसलिए ख्वाब देखें और वह भी खुली आंखों से।





कृषि विभागाध्यक्ष डॉक्टर सत्यप्रकाश विश्वकर्मा,प्रभात किरण,फरहीन सिद्दीकी व प्रतिभा हेंब्रम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और बेहतर जीवन जीने की अहम बातें बताई। मंच संचालन हर्ष व सृष्टि ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन पल्लवी ने किया।