प्रतिनिधि,हजारीबाग।आईसेक्ट विश्वविद्यालय आज न सिर्फ आसपास के क्षेत्रों में बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है और इसका श्रेय विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों व विश्वविद्यालय से जुड़े सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मचारियों को जाता है। उक्त बातें आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस में 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कस्तूरी 2024 कार्यक्रम के दौरान कही।उन्होंने कहा कि 16 मई 2016 को जब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी, उसी वक्त से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता में शामिल था। आज उसी का परिणाम है कि न सिर्फ विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है।बल्कि यहां के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों समेत विभिन्न गतिविधियों में सफलता का परचम लहराया है।





इससे पूर्व कस्तूरी 2024 का रंगारंग आगाज़ बुधवार को हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा सहित अन्य के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।बता दें कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बुधवार को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।





इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने क्वालिटी एजुकेशन के लिए प्रतिबद्ध है। इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य तकनीकी स्तर पर कुशल, पारंपरिक ज्ञान, मूल्य आदि का विकास करते हुए आधुनिक परिवेश के लिए तैयार करना है, जिसे विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों की सहयोग से सफल बनाने में मदद मिली है। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का भी आभार जताया।





इसके बाद कृति प्रभु के गाए भजन ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। आर्यन कुमार, प्रगति कुमारी, शालिनी कश्यप व दयानंद राम के गीतों ने समा बांध दिया तो तन्नू श्री एंड ग्रूप, रिया एंड ग्रूप व स्वप्निल आर्या एंड ग्रुप के मनमोहक नृत्य से मौजूद कई लोगों के पांव थिरकने लगे। वहीं संध्या वर्मा एंड ग्रुप के डांस ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रिया मित्रा, शालिनी कुमारी, स्वप्निल आर्या, प्रिया सिंह, विनिता पांडेय, स्नेहा सिंह, ओम प्रकाश, संध्या वर्मा व अलीशा सिंह के नृत्य को भी सराहना मिली। इसके बाद कुमारी सीमा के नेतृत्व में टीआरवी बैंड में शामिल अंशु, साहिल, दीपक, आदित्य, आदित्य की सामूहिक गायन प्रस्तुति से संगीतमय माहौल में बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थी खूब झूमे।





मंच संचालन डॉ प्रीति व्यास ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के डॉ प्रीति व्यास, रितेश कुमार, डॉ अरविंद कुमार, कुमारी सीमा, डॉ रोजीकांत, सबीता कुमारी, रविकांत कुमार, अमित कुमार सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।