प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। थाना क्षेत्र के काढ़मदिरी निवासी 50 वर्षीय विकलांग जगन गंझू को एक जंगली हांथी द्वारा मौत के घाट उतार दिए जाने के मामले में सरकार द्वारा निर्धारित चार लाख रुपए की आर्थिक मदद में से वन विभाग द्वारा परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपए दिए गए हैं। बताया गया कि शेष राशि औपचारिक पूरी होने के बाद दे दी जाएगी।
आपको बता दें उक्त घटना मंगलवार देर शाम तेलियाडीह -काढ़मदिरी सीमावर्ती इलाके की है जब हांथी ने विकलांग को अपनी गिरफ्त में ले लिया था।लोंगों की मानें तो अपने झुंड़ से बिछड़ा यह हांथी अब काफी आक्रामक हो चुका है। इसके चंद दिनों पूर्व हीं बड़गांव इलाके में कई घरों को ध्वस्त करते हुए फसलों को रौंद दिया था। बहरहाल, बुधवार सुबह रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना, इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया निलेश ज्ञासेन,सांसद प्रतिनिधि रमेश राणा, प्रभारी वनपाल ललटु कुमार व राकेश कुमार सिंह, सिपाही सत्यनारायण रविदास, सुनील उरांव,नीरज कुमार समेत अन्य ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने के पश्चात पुलिस द्वारा शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया।





