प्रतिनिधि ,मेदिनीनगर,पलामू। पलामू के हरिहरगंज थाना में बिहार के औरंगाबाद और झारखंड की पलामू पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में दोनों जिला के पुलिस अधीक्षक और पुलिस के वरीय अधिकारी, सीआरपीएफ कमांडेंट मौजूद रहे। इसमें चुनाव पूर्व तैयारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।





इस मौके पर पलामू एसपी रिशमा रमेशन ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कार्य निष्पादन के लिए पालन जिले से लगी सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद थाने की पुलिस के बीच आपसी समन्वय की आवश्यकता है। इसके तहत उन्होंने सूचनाओं के आदान-प्रदान, आपसी तालमेल व अपराधियों के धर-पकड़ में सहयोग करने पर बल दिया। खासकर शराब तस्करी के खिलाफ उन्होंने दोनों तरफ के पुलिस अधिकारियों से आपसी तालमेल स्थापित कर विशेष अभियान चलाने की बात कही।





इस बैठक में पुलिस अधीक्षक पलामू, पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी सदर-2 औरंगाबाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी हुसैनाबाद पलामू, उप समादेष्टा, सीआरपीएफ -47 बटालियन / एसएसबी-29 बटालियन, गया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी छत्तरपुर पलामू, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद पलामू, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिहरगंज पलामू, पुलिस निरीक्षक छत्तरपुर अंचल पलामू, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी टण्डवा औरंगाबाद, पुलिस निरीक्षक नवीनगर अंचल औरंगाबाद, थाना प्रभारी नवीनगर औरंगाबाद, थाना प्रभारी कुटुम्बा औरंगाबाद, थाना प्रभारी अम्बा औरंगाबाद, थाना प्रभारी, ढीबरा औरंगाबाद, थाना प्रभारी छत्तरपुर पलामू, थाना प्रभारी, पीपरा पलामू, थाना प्रभारी नौडीहा बाजार पलामू मौजूद रहे।