प्रतिनिधि,जामा।प्रखंड के विकास भवन में शनिवार को बीएलओ की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण लोकसभा निर्वाचन 2024, आधार लिंक, पुअर इमेज, प्रपत्र 6, 7 व 8 के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। वहीं सभी बीएलओ को अपने अपने बूथों में बेसिक मूलभुत सुविधा की जानकारी लेकर प्रखंड कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया।





प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि एक भी मतदाता का नाम न छूटे इसके लिए घर-घर जाकर प्रपत्र 6 भरना है,जिस मतदाता का ब्लैक एंड वाइट फोटो है उनका कलर फोटो लेना है। प्रपत्र भरते हुए बीएलओ एप से भी कार्य करना है।





बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर विकास मिश्रा, शंकर प्रसाद, चार्ल्स टुडू, सुमित कुमार, हरगोरी राउत, बीएलओ रेखा मुर्मू, रेणु देवी, रुपा कुमारी, आशा रानी साह, निशा मरांडी, सुनीता सोरेन, रेखा देवी, पार्वती देवी, सोनिया देवी, ममता सिंह आदि मौजूद थे।