प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के आरोपी आदित्यपुर एच रोड मुस्लिम बस्ती निवासी अफसर अली को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ थाने में पुलिस ने 24 जून 2022 को आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उस वक्त उसके साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मगर अफसर अली फरार हो गया था और पिछले सात माह से वह भागा-भागा फिर रहा था।





पुलिस को शुक्रवार की रात्रि उसके घर पर आने की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने आदित्यपुर थाना की पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।