आद्रा।स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और आराम प्रदान करने की दिशा में दक्षिण पूर्व रेलवे के निरंतर प्रयास के तहत आद्रा मंडल के बिष्णुपुर स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर शुरु किया गया तीसरा लिफ्ट।बुधवार 23 नवंबर 2022 से इसे यात्रियों की सुविधा के लिए चालू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बिष्णुपुर स्टेशन में एक लिफ्ट टिकट बुकिंग कार्यालय के नजदीक स्टेशन के अंदर आने के लिए और दूसरा लिफ्ट प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहले से कार्यरत है। इन लिफ्टों से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सभी यात्री एवं विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक, महिला एवं दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे।





