प्रतिनिधि,बड़कागांव। बुधवार को कन्या मध्य विद्यालय सभागार भवन में आधारभूत साक्षरता संख्या ज्ञान के तहत तृतीय एवं चतुर्थ बेच के प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के 90 शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।





प्रशिक्षण बड़कागांव प्रखंड संसाधन केंद्र के द्वारा आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के आरंभ में बड़कागांव प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रह्लाद गुप्ता एवं प्रखंड साधन सेवी अभय कुमार ने संबोधित किया।





इस कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों को समय पर उपस्थित रहने एवं प्रशिक्षण में बताई गई बातों को ध्यानपूर्वक समझकर धरातल पर तक लाने के लिए कहा गया। जिससे निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में देवकांत शर्मा, नगेंद्र कुमार ,रवि शंकर पाठक एवं शिवराम शर्मा कार्य कर रहे हैं।





प्रशिक्षणार्थी के रूप में रामविलास, रविंद्र कुमार, सुषमा कुमारी , पारस प्रसाद ,अरुण रविदास ,रोहिता कुमारी, लालदेव गोप ,अंजू देवी, देवदत्त कुमार, अशोक कुमार साहू के साथ-साथ कुल 90 शिक्षक उपस्थित रहे।