प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में मंगलवार को फर्स्ट एड किट से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण गिद्धौर स्वास्थ केंद्र के द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गिद्धौर थाना अधिकारियों को फर्स्ट ऐड का चिकित्सीय प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में बताया गया की आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की कैजुअल्टी होने पर उसकी जान कैसे बचाई जा सकती है।इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।जबकि घटना दुर्घटना के दौरान एंबुलेंस आने तक प्राथमिक उपचार किस रूप में की जा सकती है।यह काफी महत्व रखता है अगर सही फर्स्ट ऐड हो तो मरीज की जान भी बचाई जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने को कहा।प्रशिक्षण में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल,पुलिस अवर निरक्षक टिकवानंद भगत ,विकाश सेठ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





