प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। आम्रपाली परियोजना क्षेत्र के विस्तारीकरण में मनवाटोंगरी के ग्रामीणों पर अब आफत शुरू हो गई है। लोगों की मानें तो सीसीएल प्रबंधन ग्रामीणों को विस्थापन होने के लिए मजबूर कर रहा है।घरों के चंद दूरी में हीं पहले होने वाले हैवी ब्लास्टिंग से लोगों की नींदें हराम थी, वहीं अब होने वाले जोरदार विस्फोट से लगभग आधा दर्जन गरीबों के कच्चे मकानों की दीवारें दरकने लगी है। लोगों की मानें तो परियोजना विस्तारीकरण के लिए सीसीएल प्रबंधन सुनियोजित तरीके से हैवी ब्लास्टिंग कर लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर कर रही है।





मामले की जानकारी मिलते हीं बुधवार को सीओ विजय दास, सीसीएल के शकील अख़्तर, खनन कंपनी के रंजीत सिन्हा , संजीव सिंह तथा महेश वर्मा ने निरीक्षण किया।इस दौरान पन्नू भुईयां,बुटली भुईयां, राजबली भुईयां,गोपी भुईयां,मसो बुधनी देवी समेत अन्य के घरों का निरीक्षण किया।जिसपर बताया गया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर मामले का उच्चस्तरीय विश्लेषण किया जाएगा।