आरंभ किडस प्ले स्कूल में ग्रेजुएशन सेरोमनी का हुआ आयोजन,मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
प्रारंभिक शिक्षा ही जीवन को दिखाती है नई राह :विनोद
कुमार भोक्ता
प्रतिनिधि,गिद्धौऱ(चतरा)। आरम्भ किड्स प्ले स्कूल चतरा में छात्रों के ऑपचारिक शिक्षा में प्रवेश कि बेला को स्मरणीय बनाया गया। इसके लिए आरंभ किड्स स्कूल में बुधवार को ग्रेजुएशन सेरोमनी कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार भोक्ता ने शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान स्कूल का परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया।
परीक्षा परिणाम प्रकाशित करते हुए मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार भोक्ता ने कहा कि वर्तमान परिवेश में गुणवतापूर्ण शिक्षा बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही जीवन को नई राह दिखाता है और यह काम चतरा ऐसे जिले में आरंभ किड्स स्कूल कर रहा है। नन्हे मुन्हे छात्रों को पूर्व प्राथमिक स्तर से प्राथमिक स्तर कि ऑपचारिक शिक्षा में प्रवेश हेतु सुभकामना दी। उन्होंने कहा कि बच्चो के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर उनमे नवीन, श्रेस्ठ, सृजनात्मक विचारो का उद्भव होता है। उनके विचारो को सही दिशा देने के लिए शिक्षको कि अनुपम भूमिका रहती है।उन्होंने स्कूल के निदेशक अंकित राज की कार्य की प्रशंसा की एवं शिक्षको को पूरी लगन एवं ईमानदारी से बच्चों को पढ़ा कर भविष्य निर्माण करवाने की बात कही।
इससे पूर्व विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार भोक्ता को स्कूल के निदेशक अंकित राज के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के पश्चात आंरभ किड्स प्ले स्कूल का परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया,जिसमें प्रिनर्सरी में आयांषु राज एवं आर्यान शर्मा व नर्सरी में युवराज एवं रिशु राज एवं एलकेजी में निर्वाण कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया।मौके पर सीताराम रजक, राधा कुमारी, शिक्षिका जूही सिंह,प्रतिक्षा बाला,शालू कुमारी समेत बच्चों के अभिभावक मौजूद थे। क्रायक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका जूही सिंह ने किया।





