प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कासिम और मुन्ना और संचालन नकुल प्रसाद ने किया। इस मीटिंग में कोल इंडिया प्रबंधन के द्वारा इंटक को जेबीसीसीआई की बैठक में शामिल होने की अनुमति देने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इसके साथ ही यूनियन के द्वारा 6 अप्रैल को फुसरो में आयोजित सीसीएल स्तरीय बैठक में शामिल होने, संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों की संख्या बढ़ाने, मजदूरों की समस्या को लेकर पिपरवार प्रबंधन के साथ एजेंडा मीटिंग करने समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया,जिसमें सर्वसम्मति से 6 अप्रैल को फुसरो में आयोजित बैठक में पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में सदस्यों के शामिल होने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में पिपरवार क्षेत्रीय सचिव विघापति सिंह, दीपक चटर्जी, एसके सिंह, शंकर मुखर्जी, रमेश सिन्हा, मो कुर्बान अंसारी, रजीद अंसारी, संतोष दास, श्रवण कुमार, आनंद मुंडा, मुखराम महतो, पुरन गंझू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





