आर्ट ऑफ़ लिविंग का बच्चों के लिए गर्मी छुट्टी स्पेशल
उत्कर्ष योग एवं बड़ों के लिए हैप्पीनेस प्रोग्राम हुआ संपन्न
बच्चों ने खेल-खेल में सीखा योग,सुदर्शन क्रिया,ध्यान व प्राणायाम सहित शारीरिक स्वच्छता, व्यवहार कौशल
प्रतिनिधि,चतरा। दि आर्ट ऑफ़ लिविंग चतरा सेंटर के तत्वावधान में स्थानीय श्री श्री नगर तपेज स्थित अद्वैत भवन में लिविंग के प्रशिक्षकत्रय सर्वश्री दीपक कुमार, रेणु रीना व विकास कुमार स्नेही के संयुक्त नेतृत्व में 23 से 28 मई 2023 तक प्रातःकालीन 6-दिवसीय गैर आवासीय हैप्पीनेस कार्यक्रम व स्थानीय श्री श्री गंदौरी मंदिर प्रांगण में 24 मई 2023 से जारी 8 से 13 आयुवर्ग के बच्चों के लिए आयोजित संध्याकालीन गर्मी छुट्टी स्पेशल उत्कर्ष योग शिविर रविवार को सम्पन्न हो गया।
इस अवसर पर बच्चों की श्रेयशी जायसवाल टीम ने माधवी गुप्ता के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रमों सहित बड़ों के सम्मान पर आधारित एक लघु नाटिका अभिभावकों के समक्ष पेश की। शिविर में बच्चों ने मस्ती के साथ कई मनोरंजक खेलों के माध्यम से खेल-खेल में योग अभ्यास व सुदर्शन क्रिया सहित आर्ट एंड क्राफ्ट, जीवन के स्वर्णिम ज्ञान सूत्रों, शारीरिक व पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूकता, प्लास्टिक, फ़ास्ट फ़ूड, नशे की लत आदि के प्रति जागरूकता, रिश्तों की अहमियत व व्यवहार कौशल आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों में श्रेयशी जायसवाल, श्रेयाना जायसवाल, अर्पिता पल्लवी , सौम्या मिश्रा, विनायक साह, कार्तिक साह, अंशु कुमार, तानिया गुप्ता, खुशी कुमारी, राघव कु. सिंह, राधिका दीप, हिमांशु कुमार आदि शामिल थे।अद्वैत भवन में आयोजित हैप्पीनेस कार्यक्रम के शिविर में दर्ज़नों लोगों ने भाग लेकर विभिन्न दिव्य प्रक्रियाओं व खेलों के माध्यम से योग, प्राणायाम, ध्यान, सेवा व सत्संग सहित श्री श्री द्वारा प्रवर्तित अद्भुत श्वास प्रक्रिया सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण प्राप्त किया व रोगमुक्त व तनावमुक्त स्वस्थ जीवन शैली से परिचित हुए एवं उन्हें जीवन जीने की कला के मूलभूत ज्ञान-सूत्रों की जानकारी दी गयी।
अपने छः दिनों के अनुभव को साझा करते हुए शिविरार्थियों ने लिविंग के इस वर्कशॉप को विशेष रूप से उपयोगी बताया। हैप्पीनेस का समापन सामूहिक खान-पान (प्रसादम्) के साथ हुआ। शिविरार्थियों में मुख्य रूप से सर्वश्री रोहित कुमार भारती, नीरज मिश्रा, सोनाली सिंह, रंजू कुमारी, चन्दन कुमार, दिलचंद कुमार, प्रियांशु कुमार, हिमांशु कुमार, अनु कुमारी, आदि शामिल थे।
कार्यक्रमों के सफल संचालन में लिविंग के प्रशिक्षकों सहित माधवी गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, कविता फूलवंती, विपिन जायसवाल, सौरभ मिश्रा आदि का काफ़ी सराहनीय योगदान रहा।





