प्रतिनिधि,जमशेदपुर।आगामी 22 व 23 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंटक का राष्ट्रीय महाधिवेशन होने जा रहा हैं। इस दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक बार फिर से चयन किया जाएगा। वहीं दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इसका आयोजन होने जा जा रहा हैं। जहां इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित रहेंगे।साथ ही महाधिवेशन में पूरे देश से इंटक के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इंटक के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने अपने आवास में शनिवार पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इंटक विश्वभर का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। जिसमें साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। देशभर में साढ़े पांच हजार इंटक से मान्यता प्राप्त यूनियन हैं। इस महाधिवेशन में देश में बढ़ती बेरोजगारी और निजीकरण पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्णतः मजदूर विरोधी है और इंटक इसका विरोध करती है। इस महाधिवेशन में मजदूर हितों में कैसे आगे बढ़कर कार्य किया जाए, इसपर भी चर्चा की जाएगी।





