पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में 11 इंटर स्टेट और 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। चेक पोस्ट से गुजरने वाले हर वहनों की जांच की जा रही है।





इसी क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया।





निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों को जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने तथा वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर व ऑनर का नाम, पता, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया।साथ ही भारी मात्रा में नगदी, शराब, ज्वेलरी, नशीले पदार्थ सहित मतदाताओं को प्रलोभन देने वाली अन्य सामग्रियां मिलने पर जब्त करने का निर्देश दिया।वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छोटे वहनों के साथ साथ बड़े वाहनों की भी औचक जांच करने का निर्देश दिया।





इस मौके पर एसडीपीओ निरसा रजत माणिक बाखला, प्रखंड विकास पदाधिकारी निरसा इंद्रलाल ओहदार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एगारकुंड मधु कुमारी और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।