प्रतिनिधि,रांची। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के रांची महानगर के सह संयोजक विनोद कुमार ने कहा है कि रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय की काफी मतों के अंतर से जीत होगी। सुश्री सहाय को जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र की अधिकतर जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने की ठान ली है।
विनोद कुमार ने कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में भाजपा के सांसद जन समस्याओं के प्रति उदासीन रहे। क्षेत्र में सर्वांगीण विकास का सपना साकार नहीं हो सका। इस बार लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।विनोद कुमार ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।





